भारत को धमकी देकर छत से चिल्लाने लगे ट्रंप, पत्रकारों ने पूछा- राष्ट्रपति जी आप क्या कर रहे हैं?

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2025

भारत ने पूरे अमेरिका में हड़कंप मचा रखा है। पीएम मोदी ने दादागिरी दिखा रहे ट्रंप और अमेरिका दोनों की हालत खराब कर रखी है। ट्रंप जितनी ऊंची आवाज में में धमकी दे रहे हैं। भारत उतनी ही शांति से अमेरिका को जवाब दे रहा है। नतीजा देखिए कि टेंशन में ट्रंप व्हाइट हाउस की छत पर चक्कर काट रहे हैं। भारत को धमकी देने के कुछ घंटों बाद ट्रंप को व्हाइट हाउस की छत पर टहलते देखा गया। व्हाइट हाउस के नीचे से पत्रकारों ने आवाज लगाकर पूछा कि राष्ट्रपति जी आप छत पर क्या कर रहे हैं? इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप कई इशारे करने लगे। चिल्ला चिल्ला कर कुछ बातें बोलने लगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस की छत पर क्या इशारे कर रहे थे, ये बताने से पहले आप जरा जान ले कि ट्रंप की व्हाइट हाउस में कैसे बेइज्जती हुई है। 

इसे भी पढ़ें: 12 सेकेंड में भारत का नाम लेकर रिपोर्टर ने ट्रंप को कर दिया बेइज्जत, पूरी दुनिया के सामने खुल गई पोल

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों को उस समय चौंका दिया जब वे अचानक व्हाइट हाउस की छत पर दिखाई दिए। उन्हें देखकर एक्साइटेड हुए पत्रकारों ने नीचे से ही पूछना शुरू कर दिया आप छत पर क्या कर रहे हैं? इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने वहीं से चिल्लाकर कुछ कहा। बदले में कुछ पत्रकारों ने पूछा मिसाइल कहा आपने? फिर डोनाल्ड ट्रंप ने मजाकिया तरीके से हाथ से इशारे करके बताया कि वो मिसाइलें छोड़ने की तैयारी में हैं। 

इसे भी पढ़ें: ये शख्स होगा ट्रंप का उत्तराधिकारी! अमेरिकी राष्ट्रपति ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान

ट्रम्प की छत पर सैर

व्हाइट हाउस की ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। परमाणु मिसाइलों पर यह टिप्पणी ट्रम्प की रूसी नेता दिमित्री मेदवेदेव के साथ तीखी बहस के बीच आई है। यह बहस तब शुरू हुई जब मेदवेदेव ने ट्रंप को रूस के प्रसिद्ध डेड हैंड के बारे में चेतावनी दी, जो शीत युद्ध काल की परमाणु हथियार प्रणाली का संदर्भ था। इस बहस के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने दो परमाणु पनडुब्बियों को रूस के करीब जाने का आदेश दिया है।

व्हाइट हाउस का नवीनीकरण

राष्ट्रपति पद संभालने के बाद, ट्रंप ने छत, चिमनी और फर्श पर सोने की परत चढ़ाकर ओवल ऑफिस की साज-सज्जा में बड़ा बदलाव किया है। अमेरिकी झंडों वाले दो 100 फुट ऊँचे ध्वजस्तंभ - एक उत्तरी लॉन पर और दूसरा दक्षिणी लॉन पर भी लगाए गए हैं। पिछले हफ़्ते, उनके प्रशासन ने घोषणा की थी कि एक विशाल बॉलरूम का निर्माण सितंबर में शुरू होगा और 2029 की शुरुआत में ट्रंप का कार्यकाल समाप्त होने से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

12 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स में बढ़त के बीच Godrej Consumer के शेयरों में कोहराम, CEO के इस्तीफे से 10% की भारी गिरावट

Himachal Pradesh में Petrol-Diesel महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया नया Widow and Orphan Cess

Bab al-Mandeb में Houthi Rebels का बड़ा हमला: 3 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, Global Shipping पर गहरा संकट

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo