ट्रंप ने कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर कहा, किम जोग पर अब भी भारोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2019

तोक्यो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण तथा बंद पड़ी परमाणु वार्ता के बीच कहा है कि उन्हें कोरियाई नेता किम जोग उन पर भारोसा है। ट्रंप फिलहाल जापान की यात्रा पर हैं और उनका मकसद इस निकट सहयोगी देश के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया पर अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन पर एक कार्यक्रम के जरिए किम उन्हें एक ‘‘संदेश’’ दे रहे है। इस कार्यक्रम में पूर्व उप राष्ट्रपति बिडेन को किम की आलोचना करने के लिए बेहद कम ‘आई क्यू’ वाला ‘मूर्ख व्यक्ति’ बताया गया है।

 

ट्रंप ने ट्वीट किया कि उत्तर कोरिया ने कुछ छोटी मिसाइलों का प्रक्षेपण किया, जिससे मेरे कुछ लोग तथा कुछ अन्य लोग परेशान हुए लेकिन मैं नहीं। ट्रंप का स्पष्ट रूप से इशारा इस माह की शुरुआत में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण की ओर था।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा, चीन के साथ व्यापार वार्ता में हुआवेई को शामिल करने की संभावना

ट्रंप ने ट्वीट किया कि मुझे भरोसा है कि किम मुझसे किये गए वादे पर कायम रहेंगे साथ ही वह जो बिडन को कम (किम) आईक्यू वाला तथा बेकार व्यक्ति बताते हुए मुस्कराए। शायद वह मुझे कुसंदेश दे रहे है।

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!