दगाबाज रे! अंसारुल्लाह से US की सीक्रेट मीटिंग, ट्रंप ने हूतियों से कर ली सेटिंग, सऊदी को छोड़ा अकेला

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2026

ऐसे दोस्त से तो दुश्मन ही भले। जिस वाशिंगटन के भरोसे सऊदी अरब ने पूरे खाड़ी में अपनी गर्दन फंसाई। उसी अमेरिका ने अपने सबसे करीबी सहयोगी के सबसे बड़े दुश्मन यानी अंसारुल्लाह के साथ अंदर ही अंदर सेटिंग कर ली है।  ओमान में हुई एक सीक्रेट मीटिंग के बाद अमेरिका ने जंग के मैदान में सऊदी अरब का साथ छोड़ दिया है। हूतियों की मार से बेहाल सऊदी अरब अब अमेरिका पर भरोसा करने की तमाम सीमा रेखाओं को पार कर चुका है। इसराइल के एनल्फ चैनल और अंतरराष्ट्रीय सूत्रों के हवाले से रियाद के शाही गलियारों से खबर आ रही है। सऊदी अब कह रहा है कि वाशिंगटन के फैसले ना लेने की कीमत हम अपनी जमीन पर चुका रहे हैं। यमनी सूत्रों के मुताबिक और टाइम्स ऑफ इसराइल के मुताबिक हाल ही में ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिकी अधिकारियों और हूं प्रतिनिधियों के बीच एक बेहद गोपनीय बैठक की गई। 

इसे भी पढ़ें: Gaza City में विस्थापितों की इमारत ढहने से 11 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत


इजरायली नेटवर्क एंटल को सऊदी शाही परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि रियाद इस समय खुद को बेहद लाचार महसूस कर रहा है। होतियों के लगातार होते मिसाइल और ड्रोन हमलों ने सऊदी अरब के बेहद महंगे पेट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार को खाली कर दिया। सऊदी रक्षा विभाग ने अमेरिका से तुरंत अतिरिक्त सैन्य मदद और मिसाइल डिफेंस सिस्टम की मांग कर डाली। लेकिन वाशिंगटन ने हाथ खड़े कर दिए। शाही घर आने से जुड़े एक सूत्र ने गुस्से में कहा, "जब तक वाशिंगटन कोई अमली कदम नहीं उठाता, तब तक हम जमीन पर इसकी कीमत चुका रहे हैं। मदद ना मिलने पर सऊदी ने पाकिस्तान और तुर्की का दरवाजा भी खटखटाया। लेकिन दोनों ही देशों ने सिर्फ हथियारों के सौदे में दिलचस्पी दिखाई, और सीधी सैन्य मदद देने से पीछे हट गए। इससे सऊदी अरब में अकेले छोड़ दिए जाने का एहसास और गहरा हो गया। सऊदी अरब के लिए मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होती। हूतियों ने यमन के अलहाजम और अमारी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। और बाबल मंदिर स्टेट पर खंदके खोदकर नाकेबंदी कर डाली। तनाव इस कदर बढ़ गया है कि इतिहास में पहली बार मक्का शहर के पास एयर रेड सायरन बजाए गए।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश

US Fed ने Interest Rate में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की, 3 साल बाद कर्ज होगा महंगा

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की