G-7 में सीढ़ियों पर लड़खड़ाए Trump, PM Modi ने गिरने से बचाया!

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2026

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान कैमरों में कैद हुआ यह छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह पूरा घटनाक्रम G7 समिट के दूसरे फैमिली फोटो सेशन का है। दुनिया के तमाम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और नेता ग्रुप फोटो के लिए अपनी-अपनी तय जगहों की ओर बढ़ रहे थे। सभी नेता सीढ़ियां चढ़कर मंच पर पहुंच रहे थे और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कैमरे हर मूवमेंट को रिकॉर्ड कर रहे थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीढ़ियों पर चढ़ते हुए थोड़ा असहज नजर आए। एक छोटे से स्टेप पर उनका संतुलन हल्का सा बिगड़ता हुआ दिखाई दिया और उस वक्त उनके ठीक आगे प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे और जैसे ही पीएम मोदी को लगा कि ट्रंप का बैलेंस बिगड़ सकता है। उन्होंने तुरंत उनकी तरफ हाथ बढ़ाया और ट्रंप ने उनका हाथ पकड़ कर सीढ़ी पार की। 

इसे भी पढ़ें: नाविक बिना डर के...ट्रंप को सामने बिठाकर G7 के मंच से PM मोदी ने भारतीयों की मौत पर दिया दुनिया को क्लीयर मैसेज

उन्होंने समुद्री व्यापार की सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा को भी वैश्विक जिम्मेदारी बताई और अब सबकी नजरें पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आज होने वाली आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक पर हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया संकट और हिंद प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। लेकिन इन तमाम कूटनीतिक चर्चाओं के बीच जी7 समिट का यह छोटा सा दृश्य खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक तरफ मंच पर वैश्विक राजनीति की तस्वीर बन रही थी। दूसरी तरफ कैमरों ने वो पल भी कैद कर लिया जब सीढ़ियों पर संतुलन बिगड़ने के दौरान पीएम मोदी ने आगे बढ़कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मदद की। 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी