अमेरिका में बेकाबू हुए ट्रंप समर्थक, हश मनी केस में चल रही थी सुनवाई और इधर...

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2024

अमेरिका में ट्रंप से जुड़े सुनवाई के मामले में एक शख्स ने कोर्ट के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि यह ट्रम्प का समर्थन है या फिर विरोधी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े पैसे के मामले में कोर्ट के अंदर सुनवाई हो रही थी। तभी कोर्ट के बाहर एक शख्स ने खुद को आग के हवाले कर दिया। कोर्ट रूम के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले तो इस शख्स ने कुछ पर्चियां फेंकी और इसके बाद खुद को उसने आग लगा ली। कोर्ट के सामने वाले पार्क में शख्स को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी फौरन वहां पहुंचे। घायल हुए शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रंप के खिलाफ पैसे से जुड़े गलत लेनदेन के मामले में सुनवाई चल रही है। जिसके खिलाफ उनके समर्थकों में भी भारी रोष है।

इसे भी पढ़ें: Emergency Meeting On Israel attack: एयर डिफेंस एक्टिव, हमले के बाद ईरान की आपात बैठक, अमेरिका को थी पहले से इजरायली अटैक की जानकारी

अदालत के इस फैसले के बाद ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मुकदमे में सोमवार से बहस शुरू हो सकेगी। ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया। इस मुकदमे में ऐसे समय सुनवाई हो रही है जब ट्रंप इस वर्ष होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए