ये सच जानने का समय, ट्रंप ने ले लिया बड़ा फैसला, जॉन एफ कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या का राज अब खुलेगा?

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

22 नवंबर, 1963 के दिन उत्तरी टेकस्सा का शहर डलास। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी अपनी खुली कार में भारी सुरक्षा के बीच सड़क से गुजर रहे थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। भरी दोपहरी में घड़ी की दोनों सुईंयां एक-दूसरे को छूने को बेताब थी और राष्ट्रपति का काफिला प्लाजा के सामने पहुंचा। तभी दो गोलियां चली। एक अमेरिकी राष्ट्रपति के सिर में लगी और दूसरी उनके गर्दन को भेदती हुई निकल गई। ये मंजर देख राष्ट्रपति की गाड़ी में उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी जैकलीन कैनेडी बेहोश हो गईं। इस घटना को 62 साल गुजर चुके हैं। लेकिन अब इसके 6 दशक बाद उनकी मौत से जुड़े गोपनीय सरकारी दस्तावेजों को अमेरिकी सरकार सार्वजनिक करने जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन से मिलना बहुत जरूरी हो गया है...हर दिन मर रहे सैनिक, रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक्शन मोड में आए ट्रंप

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर के बादसंवाददाताओं से कहा कि यह बहुत बड़ी बात है। बहुत से लोग वर्षों, दशकों से इंतजार कर रहे हैं। और सब कुछ सामने आ जाएगा। इस कार्यकारी आदेश में कहा गया कि जॉन एफ. कैनेडी के अभिलेखों को रोके रखना बहुत समय से लंबित था और यह जनहित में नहीं था। राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की फाइलों को सार्वजनिक करना ट्रंप के चुनावी वादों का हिस्सा था। उन्होंने कई मौकों पर जेएफके फाइलों को सार्वजनिक करने का वादा किया था, खास तौर पर जून 2024 में कहा था कि वह ऐसा जल्द ही करेंगे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच