डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान नीति को लेकर जो बाइडन पर साधा निशाना, कहा- आतंकियों के सामने टेक दिए घुटने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान नीति को लेकर अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन पर निशाना साधा और चिंता जाहिर करते हुए कहा कि निकासी अभियान के जरिएबड़ी संख्या में आतंकवादी तनावग्रस्त देश से बाहर आ गए होंगे। ट्रंप ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ बाइडन ने अफगानिस्तान के आतंकवादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं और सैनिकों को वापस बुला कर, हजारों अमेरिकियों को मरने के लिए छोड़ दिया। अब हमें पता चला है कि निकाले गए 26,000 लोगों में से केवल चार हजार अमेरिकी थे। तालिबान जिसने अब पूरी तरह कब्जा कर लिया है, उसने इन निकासी उड़ानों में सबसे प्रतिभाशाली लोगों को चढ़ने की अनुमति नहीं दी।’’ 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से तय समय-सीमा पर वापसी, तालिबान के सहयोग पर निर्भर: बाइडन 

वाल्ट्ज़ ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका को विश्व मंच पर शर्मिंदा किया है और हमारे आधुनिक इतिहास में विदेश नीति में सबसे बड़ी गड़बड़ी की है।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान