ट्रंप शुल्क से तीस प्रतिशत घट सकता है भारत का अमेरिका को निर्यात: जीटीआरआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

शोध संस्थान जीटीआरआई ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत का अमेरिका को निर्यात 30 प्रतिशत घटकर 60.6 अरब डॉलर रह सकता है।

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क चीन के बाद सबसे अधिक है। अमेरिका ने चीन पर 30 प्रतिशत, वियतनाम पर 20 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 18 प्रतिशत, इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस पर 19 प्रतिशत, तथा जापान और दक्षिण कोरिया पर 15 प्रतिशत शुल्क लगाया है।

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के अनुसार कुछ अपवादों को छोड़कर शुल्क से ज्यादातर क्षेत्रों में भारतीय निर्यात को नुकसान होगा। अमेरिका की नयी शुल्क व्यवस्था में दवा, ऊर्जा उत्पाद, महत्वपूर्ण खनिज और सेमीकंडक्टर शामिल नहीं हैं।

जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, भारतीय वस्तुओं पर दबाव है। इसके चलते अमेरिका को भारत का निर्यात लगभग 30 प्रतिशत घटकर वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 60.6 अरब अमेरिकी डॉलर रह सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से अमेरिका को निर्यात 86.5 अरब अमेरिकी डॉलर था।

जीटीआरआई का अनुमान है कि भारत का परिधान निर्यात सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में एक होगा। इसके अलावा झींगा निर्यात, आभूषण निर्यात और धातु निर्यात को भी नुकसान होगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत