जिम मैटिस के इस्तीफे के बाद अब पैट्रिक शानहन बने अमेरिकी रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार के कहा कि वह रक्षा मंत्री जिम मैटिस के स्थान पर उप रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन को नियुक्त करेंगे। मैटिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नीतिगत मतभेदों के चलते हाल ही में रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे बेहद प्रतिभाशाली उप रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन एक जनवरी 2019 से कार्यवाहक रक्षा मंत्री का पद संभालेंगे।

उन्होंने लिखा कि पैट्रिक के पास उप रक्षा मंत्री रहने और उससे पहले के पदों पर सेवा देने के दौरान योग्यताओं की लंबी सूची है। वह बेहतरीन साबित होंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह