अमेरिका में सरकारी 5जी के कयासों को ट्रंप के शीर्ष सलाहकार ने नकारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष सलाहकार ने राष्ट्रीय 5जी प्रणाली की संभावना को नकारते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार निजी 5जी नेटवर्क बहाल करने को प्रतिबद्ध है। व्हाइट हाउस के शीर्ष आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने वायरलेस उद्योग के समूह सीटीआईए के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहूंगा कि हमने 4जी के दौरान बहुत अच्छा काम किया।

हम उसी तरह 5जी पर भी मुक्त व्यापार सिद्धांत लागू करेंगे। हम स्पेक्ट्रम का आवंटन करना जारी रखेंगे और निजी कंपनियों को परिचालन करने देंगे।’’

इसे भी पढ़ें: रूसी सेना की तैनाती के बाद वेनेजुएला में शुरू हुआ घमासान, मादुरो ने गुइदो पर लगाया प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि सीटीआईए के हालिया सर्वेक्षण से इस साल 5जी के मामले में विश्व भर में अमेरिका बढ़त बनाता दिख रहा है। कुडलो ने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहता कि सरकार परिचालन करे। सरकार इससे जुड़ी रहेगी। इससे जुड़े रहने के लिये हमारे पास सुरक्षा कारण हैं।’’

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका