ट्रंप का इलाज पूरा हुआ, चिकित्सक बोले- शनिवार तक सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

वाशिंगटन। कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवाने के बाद व्हाइट हाउस आ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर रैलियां करने की इच्छा जताई है। ट्रंप के चिकित्सक ने कहा है कि वह शनिवार तक सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं। ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया पिछले हफ्ते कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे। उन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार को ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। चिकित्सकों ने कहा कि राष्ट्रपति को पिछले हफ्ते शुक्रवार से ही बुखार नहीं है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर मार्च के दौरान John Brittas समेत कई प्रदर्शनकारी दिल्ली में हिरासत में लिए गए

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani

देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं, पढ़ें रविवार दोपहर की बड़ी सुर्खियां

RBI रेपो रेट वृद्धि से PNB Housing Finance के NIM में मामूली सुधार के आसार