यूक्रेन मामले में ट्रम्प सही मायने में एक ‘व्हिसलब्लोअर’: ट्रम्प करीबी सहयोगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग चलाने के डेमोक्रेट के फैसले पर निशाना साधते हुए राष्ट्रपति को एक सच्चा ‘व्हिसलब्लोअर’ बताया है। गौरतलब है कि 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू की गई।

इस बातचीत में ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से 2020 राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बेटे हंटर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच करने की अपील की थी। ट्रम्प के सलाहकार स्टीफन मिलर ने ‘फोक्स न्यूज संडे’ से कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ‘व्हिसलब्लोअर’ हैं। मिलर ने कहा कि यूक्रेन में एक भ्रष्टाचार घोटाले की तह तक जाना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।

इसे भी पढ़ें: व्हिसलब्लोअर की जानकारी प्रकाशित करके अमेरिकी समाचार-पत्र ने खड़ा किया विवाद

ट्रम्प के निजी वकील रूडी गिउलियानी ने भी ‘एबीसी’ के कार्यक्रम ‘द वीक’ में कहा कि उनके उनसे (यूक्रेन से) बाइडेन के खिलाफ जांच ना करने को कहने पर संविधान का उल्लंघन होता। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ साजिश रच रही है। अमेरिका के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने गत मंगलवार को ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह