मस्क ने जिसे सांप बताया, उसे भारत भेज ट्रंप मोदी सरकार को देना चाह रहे क्या संदेश, सर्जियो गौर अगले सप्ताह संभालने वाले हैं अपना पदभार

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2026

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अगले सप्ताह भारत पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद के लिए नामित किया था। गोर ट्रंप के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत भी हैं, 12 जनवरी को भारत पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करेंगे। राजनयिक का भारत आगमन ऐसे समय में हो रहा है जब ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीदने पर लगाए गए 50 प्रतिशत के दंडात्मक उपायों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव आ गया है। 38 वर्षीय गोर, जिनके भारत में सबसे युवा अमेरिकी राजदूत बनने की उम्मीद है। अमेरिकी सीनेट ने पिछले साल अक्टूबर में गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त करने की पुष्टि की थी। अगस्त में, ट्रंप ने राष्ट्रपति कार्मिक निदेशक गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत के रूप में पदोन्नत किया था।

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन पर गिरेगी ट्रंप के 'प्रतिबंधों की गाज'! रूस से तेल और यूरेनियम खरीदने पर 500% टैक्स लगाने वाले बिल को मिली मंजूरी

गोर का जन्म नवंबर 1986 में ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में हुआ था, जब वह सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ (USSR) का हिस्सा था। उनका परिवार 1999 में अमेरिका आ गया था। उन्होंने 2020 में पहले मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा) कैंपेन के दौरान ट्रम्प के साथ काम करना शुरू किया। 2024 में ट्रम्प के पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्हें व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय का निदेशक नियुक्त किया गया। 

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला