ट्रंप ने मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के आर्डर को भेजने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के आर्डर की आपूर्ति करने का आग्रह किया है। अमेरिका ने भारत को इस दवा का आर्डर दिया था। भारत ने पिछले महीने इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी थी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शनिवार सुबह मोदी से बात कर अमेरिका के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के आर्डर की आपूर्ति करने का आग्रह किया।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक इस वायरस से अमेरिका में 8,000 लोगों की मौत हुई है। दुनिया में अमेरिका कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में है।

इसे भी देखें:- #Coronavirus का टीका #PittCoVacc आ गया, इसे लगाने का तरीका भी अलग है 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह