ट्रंप ने वित्त मंत्री बेसेंट से फेडरल रिजर्व प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन में दूसरी बार बुधवार को कहा कि वह देश के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को ‘फेडरल रिजर्व’ के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त करना चाहते हैं।

ट्रंप ब्याज दरों में जल्दी कटौती नहीं करने पर फेडरल रिजर्व के मौजूदा चेयरमैन जेरोम पॉवेल के कड़े आलोचक रहे हैं। यह लगभग तय है कि ट्रंप फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पद के लिए जिसका भी चयन करेंगे वह ब्याज दरों में तेजी से कटौती पर जोर देगा और फेडरल रिजर्व के काम करने के तरीके में संभवत: बड़े बदलाव लाएगा।

बेसेंट ने 2008-2009 की मंदी और महामारी के दौरान वित्तीय बाजार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के फेडरल रिजर्व के प्रयासों की इस साल की शुरुआत में कड़ी आलोचना की थी।

बेसेंट भले ही फेडरल रिजर्व के चेयरमैन नहीं बनना चाहते लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस पद के प्रमुख दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। बेसेंट ने इस पद के लिए फेडरल रिजर्व के मौजूदा अधिकारियों क्रिस्टोफर वॉलर एवं मिशेल बोमन, अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में आर्थिक अधिकारी केविन हैसेट, फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर केविन वार्श और संपत्ति प्रबंधक प्रतिष्ठान ‘ब्लैकरॉक’ के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रिक रीडर के नाम सुझाए हैं।

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि