By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2024
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ की अपनी हालिया यात्रा के दौरान ‘‘इस पवित्र भूमि का अपमान किया।’’
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर दूं कि पूर्व राष्ट्रपति ने राजनीतिक लाभ के लिए पवित्र भूमि का अपमान किया है।’’ हैरिस ने कहा कि आर्लिंगटन एक पवित्र स्थान है, जहां लोग वीर अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आते हैं, यह ‘राजनीतिक स्टंट’ करने का स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (ट्रंप) एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपना फायदा देखने के अलावा कुछ भी समझने में असमर्थ हैं...।