ट्रंप की चेतावनी, ब्रेग्जिट से ब्रिटेन-अमेरिका के बीच व्यापार हो सकता है प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी दी कि यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने से लंदन और वाशिंगटन के बीच व्यापार पर बुरा असर पड़ सकता है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि यह यूरोपीय संघ के लिए एक अच्छा सौदा है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन हमें गंभीरता से यह देखना होगा कि ब्रिटेन को व्यापार करने की इजाजत है या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल इस समझौते को देखा जाए तो हो सकता है कि वह हमारे साथ व्यापार नहीं कर सकें और यह कोई अच्छी बात नहीं होगी।’’

यह भी पढ़ें- 26/11 के साजिशकर्ताओं को न्याय के दायरे में लाए पाकिस्तान- इज़राइल

ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा चाहते हैं। समझौते का सबसे अधिक नकारात्मक पक्ष यह होगा।’’उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री टेरेसा मे इस बारे में कुछ कर सकेंगी।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका