मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए...इधर ट्रंप कर रहे थे बड़ा दावा, तभी पीस प्लान को पलीता लगा कंबोडिया ने यहां मिसाइल गिरा दिया

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक बयान है। दरअसल मैंने आठ युद्ध खत्म किए थे। बोले ट्रंप रूस यूक्रेन युद्ध आसान लगा था। इसे आसान नहीं बनाया जा रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से जब इस तरह के बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे तभी कंबोडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति के पीस प्लान को पलीता लगाकर थाईलैंड को हमले से दहला दिया। थाईलैंड के कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल बताया जा रहा है। तो एक बार फिर से थाईलैंड में हमला कर दिया गया। थाईलैंड और कंबोडिया वॉर की शुरुआत फिर से हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्था में कहा गया था कि सीज फायर कराया गया लेकिन एक बार फिर से दोनों देश भिड़ गए हैं।

दोंनों पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। ट्रंप ने नवंबर के मध्य में कहा था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध को रुकवा दिया है जबकि तनाव अब भी बना हुआ है। रविवार को सीमा पर एक और झड़प हुई, जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले गोली चलाने का आरोप लगाया। थाई सेना ने कहा कि कंबोडियाई गोलीबारी में उसके दो सैनिक घायल हुए और उसके जवाब में थाई सैनिकों ने पलटवार किया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का यह सिलसिला लगभग 20 मिनट तक चला। कंबोडिया ने कहा कि पहले गोलीबारी थाई पक्ष ने की और उसके सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। सोमवार को थाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विनथाई सुवरी ने कहा कि कंबोडियाई सैनिकों ने थाईलैंड के कई इलाकों में पहले गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि एक थाई सैनिक मारा गया और चार अन्य घायल हुए तथा प्रभावित क्षेत्रों से नागरिकों को निकाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 600 ड्रोन, 51 मिसाइलें...पुतिन के भारत से लौटते ही रूस ने यूक्रेन पर कर दिया भीषण अटैक, बंकर में छिपे जेलेंस्की!

उन्होंने कहा कि थाईलैंड ने कंबोडियाई हमलों से निपटने के लिए कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए विमान का इस्तेमाल किया। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने कहा कि थाई सेना ने ही सबसे पहले कंबोडियाई सैनिकों पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि कंबोडिया ने सोमवार को शुरुआती हमलों के दौरान जवाबी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कंबोडिया अनुरोध करता है कि थाईलैंड तुरंत उन सभी शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को रोक दे, जो क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं।’

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग

20 हजार हेक्टेयर में बसेगा New Noida, 6 लाख नौकरियों का लक्ष्य

President Murmu ने 6 राज्यों में बदले Governor, राजेंद्र आर्लेकर तमिलनाडु और माथुर केरलम पहुंचे

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर