दुनिया के सामने गाजा बोर्ड ऑफ पीस पेश कर रहे थे ट्रंप, तभी कान में फुसफुसाने लगे शहबाज, फिर...

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2026

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान बोर्ड ऑफ पीस चार्टर की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मध्य पूर्व में अब शांति है। उन्होंने आठ संघर्षों के समाधान के अपने दावे को दोहराते हुए संकेत दिया कि एक और समझौता जल्द ही हो सकता है। उनका इशारा रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर था, जिसे उन्होंने शुरू में सरल समझा था, लेकिन जो अब तक का सबसे कठिन संघर्ष साबित हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि पिछले महीने लगभग 29,000 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत आगे बढ़ रही है, जो स्टीव विटकॉफ द्वारा पहले दिए गए बयान से मिलती-जुलती है। ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर अपने एक घंटे से अधिक के भाषण में कहा कि वह ग्रीनलैंड को अधिकार, स्वामित्व और मालिकाना हक सहित हासिल करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने सैन्य उपयोग के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेंगे। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान बार-बार अपने यूरोपीय सहयोगियों का मजाक उड़ाया और नाटो को संकेत दिया कि उसे अमेरिका के विस्तारवाद को नहीं रोकना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि लोगों को लगा कि मैं बल का प्रयोग करूंगा, लेकिन मुझे बल का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा मैं बल का प्रयोग नहीं करना चाहता। मैं बल का प्रयोग नहीं करूंगा।

इसे भी पढ़ें: Make Family Great Again: अमेरिका में औसत घरेलू आय लगातार गिर रही, ट्रंप परिवार का 1 साल में कमाई का स्ट्राइक रेट 16,720 गुणा अधिक

कान में फुसफुसाते नजर आए शहबाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान, शहबाज शरीफ को ट्रंप के कान में कुछ फुसफुसाते हुए देखा गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्रंप और शहबाज की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शहबाज शरीफ और डोनाल्ड ट्रंप एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आते हैं। इसके बाद पाकिस्तानी पीएम ने ट्रंप के कान में कुछ कहा, जिसे पहले तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने गंभीरता के साथ सुना और फिर हौंसला बढ़ाते हुए नजर आए। इसके बाद सामने बैठे व्यक्ति की ओर इशारा करने के बाद दोनों मुस्कुराने लगे।

प्रमुख खबरें

दो अक्टूबर का इतिहास: Mahatma Gandhi और Lal Bahadur Shastri की जयंती समेत कई अहम घटनाएं

Vishwakhabram: Sergio Gor की बढ़ती सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, Singhvi की Viceroy वाली टिप्पणी से बहस गर्माई

गांधी जी का रामराज्य और भारत

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि