Putin को लेकर अनाप-शनाप बोल रहे थे ट्रंप, तभी PM Modi के रूस पर ऐलान ने पलट दी बाजी

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2025

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबजा शरीफ और ऑपरेशन सिंदुर में हिंद की सेना से पिटकर दुम दबाकर भागने वाले फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ गलबहियां करते प्रेसिडेंट ट्रंप की तस्वीर इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि अमेरिका अब भारत का ट्रेडिंग पार्टनर नहीं बल्कि सबसे बड़ा कॉम्पटीटर बन चुका है। अमेरिका अब भारत से डरता है। डोनाल्ड ट्रंप ये मानकर चल रहे थे कि जिस तरह से पाकिस्तान उनके सामने खड़ा है, वैसे ही भारत भी खड़ा होगा। लेकिन अपने काम में व्यस्त पीएम मोदी तो डोनाल्ड ट्रंप का फोन तक नहीं उठाते। ऐसे में पीएम मोदी को चिढ़ाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप अपने साथ इन दोनों को खड़ा कर रहे हैं। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अब सिर्फ पीएम मोदी को ही नहीं बल्कि पुतिन को भी सरेआम कोस रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: A Normal Man in Abnormal World: UN में शिकायतों का पिटारा लेकर पहुंचे ट्रंप, मेजबान-मेहमान सब पर बरसे एक समान, कोई नहीं उनसा महान

दरअसल, पुतिन भी डोनाल्ड ट्रंप को दो पैसे का भाव नहीं देते। इसी से खीजते हुए  ट्रंप ने कहा है कि मैं पुतिन से नाराज हूं। पुतिन मेरे सामने एक कागजी शेर हैं। मैं पुतिन को हरा दूंगा। ट्रंप का कहना है कि रूस तभी हारेगा जब हम भारत को सजा देंगे। क्योंकि रूस और भारत दोस्त हैं। इतना बोलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि 1 अक्टूबर से हम ब्रांडेड या पेटेंट दवाईयों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। सिवाएं उन कंपनियों के जो अमेरिका में अपने दवा बनाने वाले प्लांट लगा रहे हैं। ये धमकी खासतौर पर भारत के लिए हैं क्योंकि भारत अमेरिका को 30 प्रतिशत दवाईयां एक्सपोर्ट करता है। एक अंदाजे के मुताबिक डॉक्टर अमेरिका में पुर्जे में जो दवाईयां लिखते हैं उनमें से हर 10 में से 4 दवाईयां लगभग भारतीय कंपनियों की बनाई हुई होती हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत तो अपना भाई है...जेलेंस्की ने उड़ाई ट्रंप के दावों की धज्जियां, यूरोप को भी दी नसीहत

पुतिन को कोसने और भारत पर टैरिफ लगाने से भी डोनाल्ड ट्रंप का मन नहीं भरा तो उन्होंने जानबूझकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अपने गले लगा लिया। पीएम मोदी का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि एक तरफ जहां पाकिस्तान अमेरिका से हथियारों की भीख मांगने गया है उसी वक्त भारत हथियारों के मामले में भी आत्मनिर्भर बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा भी है कि हमारा मकसद है कि हथियारों के पुर्जे पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो और इस मिशन में रूस हमारी मदद कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका