मोदी को झुकाने की फिराक में थे ट्रंप, तभी दोस्त रूस की चाल ने कर दिया धराशायी

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2025

अंग्रेजी की एक कहावत है "A real friend is one who walks in when the rest of the world walks out" यानी जब सारी दुनिया साथ छोड़ देती है तब एक सच्चा दोस्त आपका साथ देता है। भारत और रूस की वर्षों पुरानी दोस्ती पर ये बात बिल्कुल खरी उतरती है। अब ये दोस्ती एक नए मुकाम पर पहुंचने वाली है। दोनों की दोस्ती दुनिया के कुछ बड़े मुल्कों को बहुत परेशान कर रही है। अभी हाल ही में शंघाई सहयोह संगठन यानी एससीओ की बैठक हुई थी। इस बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सरगोई लावरोव की एक बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। ये तय किया गया है कि भारत रूस के साथ मिलकर कुछ ऐसे आधुनिक हथियारों का निर्माण करेगा जो दुनिया में कहीं नहीं होता है। इसमें सबसे ज्यादा काम सुखोई एमक्यूआई को लेकर काम हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कान खोलकर सुन ले अमेरिका... रूस-ईरान का नाम लेकर जयशंकर ने क्या नया बवाल मचा दिया, बयान की क्यों हो रही है चर्चा

इसके अलावा एस 500 को मिलकर भारत और रूस डेवलप करेंगे। एक अनुमान ये जताया जा रहा है कि भारत और रूस की दोस्ती डिफेंस के मामले में एक बार फिर से नए मुकाम पर पहुंच सकती है। ये इतना बड़ा हो सकता है कि अमेरिका जो सोचकर बैठा था कि भारत पर दबाव बनाना है। भारत उसके पास चला जाएगा और उससे डील करेगा। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। साथ ही साथ रूस के साथ एस 500 मेक इन इंडिया के तहत बनाया जाएगा। इसके इस्तेमाल रूस और भारत के मित्र देशों को बेचने में भी किया जाएगा। एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को मजबूत करने में भारत और रूस एक साथ काम करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू