हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर बोले ट्रंप, पकड़ा गया मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद की बुधवार को गिरफ्तारी का स्वागत किया और कहा कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड को तलाशने के लिए पाकिस्तान पर ‘भारी दवाब’ डाला गया था। ट्रंप ने ट्वीट किया कि 10 वर्ष की तलाश के बाद मुंबई आतंकवादी हमले के तथाकथित ‘मास्टरमाइंड’ को पाकिस्तान में पकड़ा गया। उसे तलाशने के लिए पिछले दो सालों में भारी दबाव डाला गया था। गौरतलब है कि मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सरगना हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बुधवार को गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका की पहली यात्रा से कुछ दिन पहले यह कार्रवाई की गई है। 

इसे भी पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जेयूडी प्रमुख बुधवार सुबह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था जब सीटीडी की टीम ने लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला शहर के समीप उसे रोका और आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार करने के फौरन बाद सईद को गुजरांवाला में आतंकवाद रोधी अदालत में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उसे उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल भेज दिया गया जहां पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बंद हैं।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा