Trump-Mamdani Meeting: जोहरान ममदानी से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, जुबानी वार-पटलवार के बीच पहली बार होगा आमना-सामना

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2025

न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट मेयर जोहरान ममदानी पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। ट्रम्प ने अपने टूथ सोशल पर कहा, 'न्यूयॉर्क के कम्युनिस्ट मेयर जोहरान 'क्वामे' ममदानी ने मुझसे मुलाकात के लिए कहा। हम दोनों वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मुलाकात करेंगे।' बता दें कि न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के दौरान ट्रम्प-ममदानी में तीखी बयानबाजी हो चुकी है। 34 वर्षीय डेमोक्रेटिक समाजवादी ममदानी, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में शहर के मेयर पद का चुनाव जीता था, पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराने के बाद तेज़ी से राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि में आए हैं। हालाँकि न्यूयॉर्क के पिछले मेयर व्हाइट हाउस की व्यापक बैठकों में शामिल होते रहे हैं, लेकिन ओवल ऑफिस में आमने-सामने की बैठक हाल की परंपराओं से एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत देती है।

इसे भी पढ़ें: G-20 में मोदी की 'सुरक्षित' यात्रा पर जयराम रमेश का तंज, ट्रंप के बायकॉट का किया जिक्र!

एपस्टीन फाइल्स जारी करने के कानून पर ट्रम्प के साइन

ट्रम्प ने 'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' पर साइन कर न्याय विभाग को यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। ट्रम्प ने इसे 'पारदर्शिता का ऐतिहासिक कदम' बताते हुए कहा कि एपस्टीन जीवनभर डेमोक्रेट रहा और बिल क्लिंटन जैसे प्रभावशाली नामों से जुड़ा था। अभी स्पष्ट नहीं है कि दस्तावेज किस फॉर्मेंट में जारी होंगे। सारी फाइल्स जारी होंगी कि नहीं।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे