ट्रंप साल के अंत में परमार्थ कार्य के लिये दान करेंगे वेतन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2017

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल के अंत में अपना वार्षिक वेतन 4,00,000 डॉलर परमार्थ कार्यों के लिये दान कर देंगे। प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वह (राष्ट्रपति) चाहते हैं कि उनके परमार्थ कार्य में मीडिया उनकी मदद करे। अक्सर ट्रंप मीडिया की आलोचना करते रहे हैं। स्पाइसर ने कहा, ''राष्ट्रपति साल के अंत में अपना वेतन दान करना चाहते हैं। उन्होंने अमेरिका के लोगों के लिये यह संकल्प लिया है।’’

प्रमुख खबरें

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके

Achanakmar Tiger Reserve में बाघिन के हमले से युवक की मौत, मुंगेली का मामला