ट्रंप के अहंकार को भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जा सकती: अमेरिकी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

अमेरिका के एक सांसद और दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये कदम भारत के साथ साझेदारी को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि अमेरिका के शीर्ष नेता के ‘‘अहंकार’’ को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रणनीतिक संबंध को नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

खन्ना ने ट्रंप पर अमेरिका-भारत गठबंधन को मजबूत करने के लिए 30 वर्षों के कार्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया, जिसमें रूस से तेल की खरीद पर 25 फीसदी सहित भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी ‘टैरिफ’ लगाना शामिल है।

खन्ना ने कहा कि ट्रंप की नीतियां ‘‘भारत को चीन और रूस के नजदीक ले जा रही हैं’’, जो अमेरिका के लिए एक रणनीतिक झटका है। खन्ना ने कहा कि भारत पर लगाए गए ‘टैरिफ’ ब्राजील को छोड़कर किसी भी अन्य देश की तुलना में ज्यादा हैं यहां तक की रूसी ऊर्जा के सबसे बड़ा खरीदार चीन पर लगाए गए ‘टैरिफ’ से भी अधिक।

उन्होंने कहा, “इससे अमेरिका में भारत का चमड़ा व कपड़ा निर्यात प्रभावित हो रहा है और यह अमेरिकी निर्माताओं व भारत में हमारे निर्यात को भी नुकसान पहुंचा रहा है। यह भारत को चीन और रूस के करीब ले जा रहा है।”

खन्ना ने इस मुद्दे की मूल वजह बताते हुए कहा कि कारण ‘‘बहुत छोटा’’ है।खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने से इनकार कर दिया जबकि पाकिस्तान ने ऐसा किया, जिससे दोनों देशों (भारत-अमेरिका) के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए।

प्रमुख खबरें

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर

World Heart Federation के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू किया था World Heart Day, साल 2000 में हुआ था पहला आयोजन

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड