डोनाल्ड ट्रंप के खुफिया प्रमुख ने चुनाव सुरक्षा जानकारी कैपिटोल हिल को देना बंद की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के शीर्ष खुफिया अधिकारी ने कांग्रेस से कहा है कि उनका कार्यालय कैपिटोल हिल को व्यक्तिगत तौर पर चुनाव सुरक्षा जानकारियां अब नहीं देगा। अधिकारी के इस कदम से आसन्न राष्ट्रपति चुनाव में विदेशी दखल के बारे में जानने के जनता के अधिकार पर सांसदों को चिंता में डाल दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि प्रशासन कांग्रेस द्वारा चुनाव सुरक्षा संबंधी जानकारियां सार्वजनिक करने की खुफिया सूचनाओं से ‘‘तंग’’ आ गया था।

सीनेट की खुफिया समिति के सदस्य किंग ने एक लंबे बयान में कहा,‘‘ अमेरिका का चुनाव वास्तव में हमारी लोकतंत्र की नींव है और वह खतरे में है।’’ रैटक्लिफ ने शनिवार को सीनेट और हाउस के नेतृत्व को और अन्य संबंधित अधिकारियों को औपचारिक अधिसूचना पत्र भेजा।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया