Ayodhya में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले होना था भव्य कार्यक्रम, 17 जनवरी के लिए रद्द किया Trust ने प्रोग्राम

By रितिका कमठान | Jan 09, 2024

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोर-जोर से जारी है। वहीं अब 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को देव विग्रह का नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। हालांकि अब इस कार्यक्रम को मंदिर ट्रस्ट ने रद्द कर दिया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नगर ब्राह्मण के कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है।

कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया। अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नयी प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से 200 किलो लड्डू जाएंगे अयोध्या

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के मौके पर खास तैयारियां हो रही है। इस समारोह में भी ठाकुर जी को भोग लगाने के लिए मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म स्थान से दो सौ किलो लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन