Chhattisgarhi Recipe: छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का रेसिपी करें ट्राई, आप भी नहीं भूल पाएंगे स्वाद

By अनन्या मिश्रा | Sep 12, 2024

अक्सर हमारे घरों में चना दाल तड़का बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी चना दाल में दही के स्वाद का तड़का लगाकर खाया है। अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज हम आपके साथ छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद आप भूलकर भी नहीं भूल पाएंगे। हालांकि चना दाल में तड़का तो सभी लगाते हैं। लेकिन चना दाल में दही का इस्तेमाल कोई नहीं करता है। 

वहीं छत्तीसगढ़ में कई तरह की सब्जियों के इस्तेमाल से कढ़ी बनाकर तैयार की जाती है। इसी में से एक चना दाल भी है। वैसे तो चना दाल तड़का बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है। वहीं यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। तो आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का रेसिपी के बारे में...

जीरा और सरसों- 1 छोटा चम्मच 

तेल-  2 चम्मच

करी पत्ता- 5-7 

हल्दी

भीगा हुआ चना दाल- एक कटोरी

लहसुन- 2-3 बारीक कूटा हुआ

प्याज कटा हुआ- 1 

सूखा आम या इमली

दही- 1 कटोरी

रेसिपी

सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को कुकर में आधा कटोरी पानी के साथ उबाल लें। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें सरसों, जीरा, करी पत्ता और लहसुन-प्याज डालकर ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद कड़ाही में उबली हुई चना दाल और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब स्वादानुसार नमक डालें और फिर हल्दी, आम या इमली और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकने दें। उबाल आने के बाद गैस को बंद कर दें। इस आसान तरीके से छत्तीसगढ़ी स्टाइल दही वाली चना दाल तड़का तैयार है।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?