करियर और व्यापार में तरक्की के लिए आजमाएं लाल किताब के ये 3 आसान उपाय, होने लगेगी पैसों की बारिश

By प्रिया मिश्रा | Jul 11, 2022

हर व्यक्ति जीवन में धनवान होना चाहता है और खूब पैसे कमाने चाहता है। जीवन में पैसा कमाने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ लोगों को सफलता हासिल नहीं होती है। अगर आप भी बनते-बनते काम बिगड़ जाना, व्यापार में नुकसान होना, नौकरी में असफल होना या घर में पैसा ना टिकना जैसी समस्याओं से परेशान नहीं तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। लाल किताब में करियर में सफलता पाने और धनवान बनने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसके लिए धन कमाने के नए रास्ते खुल जाते हैं। आइए जानते हैं लाल किताब के इन उपायों के बारे में -

इसे भी पढ़ें: Sawan Somwar: इन 6 तरीकों से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

अगर आपको बहुत मेहनत के बाद भी नौकरी नहीं मिल पा रही है तो  हर बुधवार को व्रत रखें और गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिलेगी।

व्यापार में सफलता पाने के लिए 11 गुरुवार को अपने दफ्तर या दुकान के मुख्य दरवाजे पर दोनों तरफ हल्दी से स्वस्तिक बनाएं और उसके ऊपर थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल रख दें। हर गुरुवार के दिन पहले वाले गुड़ और चने की दाल हटाकर किसी मंदिर या केले के पेड़ की जड़ में रख आएं। ऐसा करने से आपको कारोबार में मुनाफा होने लगेगा।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस