स्किन एलर्जी के कारण हो गए हैं चक्क्ते तो करें ये आसान उपाय, जल्द मिलेगी राहत

By प्रिया मिश्रा | Apr 09, 2022

अक्सर कुछ गलत खाने-पीने से या त्वचा पर कोई क्रीम आदि लगाने से स्किन एलर्जी हो जाती है। कुछ लोगों को अक्सर इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उन्हें किस चीज़ से एलर्जी है। ऐसे में उस खास चीज़ के संबंध में आने से या उसके इस्तेमाल से एलर्जी या अन्य तरह की समस्याएं हो जाती हैं। स्किन एलर्जी में त्वचा पर लाल रंग के दाने, खुलजी या चकत्ते हो जाते हैं। त्वचा पर चकत्ते ना केवल देखने में भद्दे लगते हैं बल्कि काफी पीड़ादायी भी होते हैं। एलर्जी के इलाज के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें और जाँच करवाएं। डॉक्टर कुछ टेस्ट के बाद आपको बता देगा कि आपको किस चीज़ की एलर्जी है। इसके अलावा आप एलर्जी के कारण त्वचा पर चकत्ते के इलाज के लिए घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चकत्ते दूर करने के लिए बेहद आसान और कारगर घरेलू  नुस्खे बताएंगे -

एलोवेरा की पत्तियों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, यही कारण है कि इसका उपयोग दवाइयों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। स्किन पर चकत्ते दूर करने के लिए एलोवेरा एक बेहद कारगर घरेलू  उपचार है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा संबंधी रोगों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। त्वचा पर चक्क्तों का इलाज करने के लिए एलोवेरा की ताजा पत्ती को बीच से काटकर जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। अगर एलोवेरा की पत्ती उपलब्ध ना हो तो बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 

एसेंशियल ऑयल हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन एलर्जी के कारण त्वचा पर चकत्ते को दूर करने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 8-10 बूँद लैवेंडर ऑइल को नारियल या जैतून के तेल के साथ मिलाएँ और रूई की मदद से चकत्ते पर लगाएं। लैवेंडर ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा पर चकत्ते और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। 


सेब का सिरका 

किसी एलर्जी के कारण त्वचा पर चकत्ते होने पर आप सेब के सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते। त्वचा पर चक्क्ते दूर करने के लिए आप एक चम्मच सेब के सिरके को आधे कप पानी में मिलाएँ। इस मिश्रण को रूई की मदद से चकत्ते वाली जगह पर लगाएं। इस घरेलू  उपचार से आपको जल्द ही लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खीरा खाने से पहले जान लें ये बात वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

अरंडी का तेल 

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अरंडी का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में रिसिनालिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया से लड़कर चकत्तों को कम करने में मदद करता है। त्वचा पर चकत्ते दूर करने के लिए अरंडी का तेल रूई की सहायता से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। आधे घंटे बाद पानी से त्वचा को साफ कर लें।   


शहद 

शहद ना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण त्वचा पर रोगाणुओं को पनपने नहीं देते हैं। त्वचा पर चकत्ते की समस्या में एक चम्मच शहद को दो चम्मच जैतून तेल के साथ मिलाएं। इस तेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। 


नीम का तेल 

नीम के चमत्कारी औषधीय गुणों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। त्वचा के रोगों के लिए नीम रामबाण इलाज है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। त्वचा पर चकत्ते दूर करने के लिए नीम के तेल को चकत्ते पर लगाएँ और 1 घंटे बाद पानी से त्वचा साफ कर लें। इस उपाय से जल्द ही चक्क्ते कम हो जाएंगे।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward