टूटते-झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, वर्षों से हो रहे हैं इस्तेमाल

By प्रिया मिश्रा | Mar 22, 2022

आजकल की बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतों, बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण बालों की तमाम समस्याएँ होने लगती हैं। आज के समय में हर कोई बालों की किसी ना किसी समस्या से जूझ रहा है। लेकिन बालों के झड़ने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। वैसे तो बाजार में कई एंटी-हेयरफॉल शैंपू मौजूद हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से बालों को लंबे समय में नुकसान होता है। ऐसे में आप झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों से आपके बालों के झड़ने की समस्या दूर होगी और ग्रोथ भी अच्छी होगी-

बालों को झड़ने से रोकने के लिए शहद और अंडे की जर्दी के मिश्रण से सिर की मालिश करें। अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल घने और मजबूत बनते हैं। 

झड़ते बालों की समस्या के लिए कपूर और नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत कारगर घरेलू नुस्खा है। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मालिश करने से टूटते-झड़ते बालों की समस्या दूर होती है।

बालों को साफ करने के लिए आंवला, शिकाकाई पाउडर में दही मिलकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को लगाने से स्कैल्प के रोमछिद्रों में जमा गंदगी साफ होती है। इसके साथ ही यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

नींबू ना केवल बालों से रूसी को दूर करने में मदद करता है। बल्कि यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद है। झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाना के लिए बालों को नींबू के रस से धोएं।

इसे भी पढ़ें: बालों से आती है अजीब सी बदबू? इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं इस समस्या से छुटकारा

बालों का झड़ना रोकने के लिए दही, नींबू और सरसों के तेल को मिलाकर इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाएं। 30 मिनट के बाद धो लें। इस पेस्ट के इस्तेमाल से आपको टूटते बालों और गंजेपन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए अधिक से अधिक प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे मछली, सोयाबीन, अंडे और बीन्स आदि का सेवन करना चाहिए।

योग के जरिए भी आप टूटते-झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बालों के झड़ने से रोकने के लिए कुछ योगसा काफी फायदेमंद होते हैं। इससे  सिर और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। घने, लंबे और मजबूत बालों के लिए रोजाना शीर्षासन और सर्वांगासन जैसे आसन करें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Stray Dogs की अंधाधुंध हत्या का डर, Supreme Court के आदेश पर NGO ने उठाए गंभीर सवाल

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।