मिनटों में खुल जाएगी बंद नाक, बस करें ये आसान घरेलू उपाय

By प्रिया मिश्रा | Sep 11, 2021

बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही से आप बीमार पड़ सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। अक्सर सर्दी-जुकाम होने पर नाक बंद हो जाती है जिससे सांस लेने में दिक्क्त होती है। बंद नाक की वजह से व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है और असहज महसूस करता है। कई लोग बंद नाक के लिए दवा का सेवन करते हैं। लेकिन हर छोटी चीज़ के लिए दवाई लेना सही नहीं है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय करके बंद नाक की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बंद नाक की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं-

बदलते मौसम के कारण बंद नाक की समस्या में शहद और काली मिर्च का सेवन भी एक कारगर घरेलू नुस्खा है। इसके लिए दो चम्मच शहद में दो चुटकी काली मिर्च का पाउडर डालकर खाएं। इससे आपको सर्दी-खाँसी और बंद नाक से जल्द आराम मिलेगा। 

बंद नाक की समस्या से राहत पाने के लिए भाप लें। इसके लिए पानी में विक्स डालकर भाप लें। आप चाहें तो अपनी नाक और छाती पर भी विक्स लगा सकते हैं। इस आसन तरीके से आप बंद नाक और गले की खराश से राहत पा सकते हैं। 

अगर आप बंद नाक से परेशान हैं तो अपने खाने में लहसुन जरूर शामिल करें। इसके अलावा लहसुन की कच्ची कली चबाकर खाने से भी बंद नाक और गले की खराश की समस्या में जल्द आराम मिलता है। लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बंद नाक को खोलने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंह के छालों से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

बंद नाक की समस्या में गर्म दूध में हल्दी डालकर पिएँ। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण के कारण होने वाली सर्दी-जुखाम से आराम दिलाते हैं। आप चाहें तो दूध में हल्दी के साथ-साथ अदरक डालकर भी पी सकते हैं। 

नारियल का तेल भी आपको बंद नाक की समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए अपनी ऊँगली में नारियल के तेल को लगाकर नाक के अंदर तक डालें और गहरी साँस लें। इससे आपकी बंद नाक खुलजाएगी। आप चाहें तो ड्रॉपर की मदद से भी नाक में नारियल का तेल डाल सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

अगर धमकी देते देते पाकिस्तान ने सचमुच युद्ध छेड़ दिया तो भारत क्या करेगा?

Giriraj Singh बोले, TMC ने Bengal को बर्बाद किया, BJP ला रही दूसरी आज़ादी

Toxic New Release Date | ओणम पर मचेगा यश का धमाल, कई बार टलने के बाद सामने आई टॉक्सिक की नई रिलीज डेट

Health Tips: मामूली Sunburn को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है Skin Cancer का जानलेवा खतरा