Nail Polish Remover हो गया है खत्म, तो बिना चिंता किए इन हैक्स को अपनाकर छुड़ाएं नेल पॉलिश

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 10, 2025

खासतौर पर महिलाओं को नेल पॉलिश लगाने का काफी शौक होता है। सजने संवरने के लिए नेल पॉलिश एक अहम भूमिका निभाती है। ऑफिस हो, पार्टी, शादी फंक्शन या फिर फेस्टिवल के दौरान हम सभी नेल पॉलिश जरुर लगाते हैं। हाथों को सुंदर बनाने के लिए नेल पॉलिश अच्छी भूमिका निभाती है। ज्यादातर महिलाओं को बार-बार हाथों में नेल पॉलिश लगाने का शौक जरुर होता है। अक्सर होता है कि जब आप घर पर हो और आपके पास जो नेल पॉलिश रिमूवर है वो खत्म हो गया है, तो ऐसे में बड़ा गुस्सा आता है कि कैसे नेल पॉलिश अपने हाथों पर लगाएं। नेल पॉलिश रिमूवर खत्म होने के बाद आप अपने हाथों पर नेल पॉलिश नहीं लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे है कि जिनकी मदद से आप आसानी से नेल पॉलिश को रिमूव कर सकते हैं।

नेलपॉलिश रिमूवर हैक

जब आप नेलपॉलिश को रिमूव करते हैं, तो आपको रिमूवर की जरुरत पड़ती है। बाजार में कई सारे नेलपेंट रिमूवर मिल जाते हैं। लेकिन कुछ मौके ऐसे आते हैं जब आपको नेलपॉलिश हटानी हो लेकिन आपके पास रिमूवर नहीं होता है। ऐसे में आप ऑर्डर करने की बजाय घर में पड़े इन सामान की मदद से नेलपेंट का आसानी से छुटा सकते हैं।

परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल

आपके घर में डियो या परफ्यूम जरुर होगा। तो आप डियो या परफ्यूम को यूज करके नेल पॉलिश को रिमूव कर सकते हैं। नेल पर परफ्यूम या डियो को स्प्रे करें और कॉटन से साफ करें।

हैंड सेनेटाइजर

यदि आपके पास पर्स या घर पर हैंड सेनेटाइजर है, तो आप इसके यूज से नेलपॉलिश को रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्का सा स्प्रे नेल पर करें और कॉटन से क्लीन कर दें।

हेयरस्प्रे

हेयर स्प्रे में एल्कोहल पाया जाता है। इसकी मदद से आप नेलपॉलिश को आसानी से छुड़ा सकते हैं। बस आपको अपने नेल्स पर स्प्रे करना है और फिर कॉटन से इसको साफ करें।

टॉप कोट नेलपॉलिश

यदि आपके पास कुछ भी नहीं है तो आप टॉप कोट वाली नेलपेंट लगाकर तुरंत कॉटन से छुड़ा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी नेलपॉलिश छूट जाएगी।

विनेगर और लेमन जूस

इसके अलावा आप विनेगर और लेमन जूस का प्रयोग कर सकते हैं। विनेगर और लेमन जूस को मिलाकर उसमे नेल्स को रगड़ने से नेलपॉलिश छूट जाएगी।

अल्कोहल का इस्तेमाल

नेलपॉलिश रिमूव करने के लिए आप अल्कोहल को नेल्स पर रब कर सकते हैं। अल्कोहल कपड़े के धब्बे छुड़ाने में मदद करता है। इसलिए आप कॉटन की मदद से इसे नेलपॉलिश के ऊपर रगड़ के साफ कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा