होली मिलने जा रही हैं तो ऐसे हो तैयार, आप पर ही टिक जाएंगी सबकी निगाहें

By प्रिया मिश्रा | Mar 07, 2022

होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। होली के दिन चारों तरफ रंग-गुलाल, पकवान और धूम होती है। ऐसे में अगर आप होली पार्टी में जा रहे हैं या दोस्तों के साथ होली मिलने जा रहे हैं तो अपनी स्किन का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही होली पर गेटअप कुछ ऐसा होना चाहिए कि सबकी नज़रें आप पर टिक जाएं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जो होली पर स्टाइलिश दिखने में आपकी मदद करेंगी -   

इसे भी पढ़ें: टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही बनाएं ये होममेड शैंपू, दोगुनी तेज़ी से होगी हेयर ग्रोथ

होली पर आप अपने बालों को भी अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकते हैं। आप चाहे तो बालों को पोनी स्टाइल में बाँध सकते हैं या जूड़ा बना सकते हैं। इसके साथ ही खुले बाल भी किसी भी ऑउटफिट की साथ अच्छे लगते हैं। आप अपने बालों को कलर्स से बचाने के लिए बालों में स्कार्फ भी बाँध सकते हैं। 

होली पार्टी पर जा रही हैं तो मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ़ कर लें। इसके बाद चेहरे पर क्रीम या वैसलीन लगाएं। इससे आपके मेकअप को एक बेस मिलेगा और होली खेलने के बाद चेहरे पर लगा रंग हटाने में भी आसनी रहेगी। 

इसके बाद चेहरे पर फाउण्डेशन की हल्की परत लगाएं। चेहरे पर दाग-धब्बे छुपाने के लिए कंसीलर का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

आई मेकअप किसी भी मेकअप का अहम हिस्सा है। आप आंखों को हाईलाइट पर नॉन स्मज काजल और आइलाइनर सकती हैं। आप अपनी पर्सनालिटी और ऑउटफिट के हिसाब से लाइट या डार्क आईशैडो लगा सकते हैं।  

आप होठों को खूबसूरत बनाने के लिए लिपस्टिक के साथ लिप बाम जरूर लगाएं। इससे आपके होंठ फटने से बचेंगे और लिपस्टिक भी लंबे समय तक टिकी रहेगी।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Muharram के जुलूस में इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

TV Couple गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने Lock Upp 2 में किया Divorce का ऐलान

Ketan Agarwal Murder: कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन

Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर