भारत में नाजी आंदोलन लाने की कोशिश, कर्नाटक के पूर्व सीएम ने कहा- 'अग्निपथ योजना' कहीं RSS का छिपा हुआ एजेंडा तो नहीं?

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2022

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि अग्निपथ योजना भारतीय सेना पर नियंत्रण करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक छिपा हुआ एजेंडा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर सेना के अंदर और बाहर भी आरएसएस कार्यकर्ता बन जाएंगे और सेवा समाप्त होने के बाद भी एक्टिव रहेंगे। पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि क्या आरएसएस के नेता सेना में भर्ती करेंगे? अब जिन 10 लाख लोगों की भर्ती की जाएगी, आरएसएस की टीम होगी, आरएसएस में कार्यकर्ता होंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील, योग दिवस को सफल बनाएं और योग की लोकप्रियता को और बढ़ाएं

यह दावा करते हुए कि आरएसएस भारत में "नाजी आंदोलन" लाने की कोशिश कर रहा, कुमारस्वामी ने कहा, " वे भारत में नाजी आंदोलन लाने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए वे अग्निपथ के साथ आए हैं और अग्निवीरों का निर्माण कर रहे हैं। अग्निपथ में जिन ढाई लाख लोगों को रखा गया है, वे तब आरएसएस के कार्यकर्ता होंगे। यह आरएसएस का छिपा हुआ एजेंडा है। कुमारस्वामी ने कहा कि 75 साल में पहली बार सरकार के किसी नीतिगत फैसले का बचाव करने के लिए सेना प्रमुखों को मोर्चा संभाला जा रहा है, अग्निपथ योजना पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री चुप क्यों हैं?

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द