ब्राह्मण वोटों को साधने की कोशिश, योगी सरकार में मंत्री बन सकते हैं जितिन प्रसाद !

By अंकित सिंह | Jun 11, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर भाजपा में हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं और उनकी मुलाकात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार जारी है। इन सबके बीच योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ-साथ जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यूपी मंत्रिमंडल के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में भाजपा ने शुरू की जातीय समीकरण को साधने की कोशिश, गठबंधन को मजबूत करने की हो रही कवायद

आपको बता दें कि लगातार योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगता रहा है। ऐसे में अगर जितिन प्रसाद कैबिनेट में शामिल होते हैं तो शायद ब्राह्मणों के नाराजगी दूर करने की कोशिश शुरू होगी। इसके अलावा एकके शर्मा भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा इसको लेकर अभी भी संशय है। गौरतलब है कि योगी मंत्रिमंडल को विस्तार देने को लेकर मंथन काफी लंबे समय से चल रहा है। जितिन प्रसाद को भाजपा विधान परिषद भेज सकती है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा