एक छोर पर टिककर खेलने की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा हूं: नितीश राणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

मुंबई।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज नितीश राणा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में पर्याप्त समय बिताने के बाद अब वह एक छोर पर डटे रहने (एंकर की भूमिका) की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं और यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को उन्होंने इसकी झलक पेश की। राणा की नाबाद 48 रन की पारी की बदौलत केकेआर ने वानखेड़े स्टेडियम की धीमी पिच पर रॉयल्स के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की और लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ा।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान को सात विकेट से हराकर केकेआर ने पांच मैचों के बाद चखा जीत का स्वाद

वह जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा था, मुझे पता था कि मौका मिलने पर वह हमारी टीम के लिए कुछ बड़ा करेगा।’’ राणा ने कहा, ‘‘जब वह बल्लेबाजी के लिए आया तो मैंने उसे शांत करने का प्रयास किया क्योंकि जहां तक मुझे पता है कि वह थोड़ा ‘हाइपर’ हो जाता है और मैंने उसे कहा कि अगर हम दोनों बल्लेबाजी करते रहे तो किसी भी ओवर में मैच जीत सकते हैं। मुझे उसके लिए बहुत खुशी है और उम्मीद करता हूं कि वह केकेआर और अपने लिए इस तरह की बल्लेबाजी जारी रखेगा।’’ राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा को मलाल है कि पिछले दो मैच में टीम की हार के दौरान उनके बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहें। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो मैच में हम पर्याप्त स्कोर खड़ा नहीं कर पाए। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हमने 130 रन बना लिए जबकि चार ओवर बचे थे, 170 रन बनाने चाहिए थे। आज हम बीच के ओवरों में उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए।’’ संगकारा ने कहा, ‘‘संजू (सैमसन) ने अच्छी बल्लेबाजी की और अंत में शिमरोन हेटमार ने हमें कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दोनों मैच में गेंदबाजों ने अपना पूरा प्रयास करते हुए मुकाबले को अंतिम ओवर तक खींचा लेकिन अगले मैच से पहले काफी सुधार और काफी सोच विचार करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें