'अनुशासन का उल्लंघन अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण', राजस्थान के राजनीतिक हालात को लेकर सिंहदेव ने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने बुधवार को राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के विधायकों की आलोचना की और कहा कि यह ‘अनुचित‘ और ‘दुर्भाग्यपूर्ण‘ है कि उन्होंने अनुशासन का उल्लंघन किया और पार्टी आलाकमान द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों की अवज्ञा की। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि गहलोत जैसे वरिष्ठ नेता विधायकों को कैसे नियंत्रित नहीं कर पाए और ऐसी स्थिति सामने आ गई। सिंहदेव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह से (राजस्थान में) कुछ मंत्रियों और विधायकों ने अनुशासन की सीमा को पार किया, वह अनुचित था।’’ 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान संकट की वजह से गुजरात में बिगड़ ना जाए कांग्रेस का खेल! अशोक गहलोत के पास है अहम जिम्मेदारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “मीडिया के सामने बोलने के बजाए उन्हें अपनी राय विधायक दल की बैठक में रखना था। कांग्रेस की यह परंपरा रही है कि किसी भी मुद्दे पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही लेता है। हमने देखा है कि प्रत्येक विधायक की राय स्वतंत्र रूप से (पार्टी पर्यवेक्षकों द्वारा) मांगी जाती है, लेकिन वे (विधायक) इस प्रक्रिया को खत्म करना चाहते थे और समूह में मिलना चाहते थे जो पार्टी की पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।’’ उन्होंने गहलोत को लेकर कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी मौजूदगी में राजस्थान में ऐसा संकट कैसे पैदा हो गया। सिंहदेव ने कहा,“मैं चकित था कि गहलोत जी जैसे नेता के होने के बावजूद ऐसी स्थिति सामने आई। यह (उन्हें अनुशासन में रखना) उनकी जवाबदेही थी। वह पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर रहे थे, फिर (राजस्थान में) स्थिति कैसे नियंत्रण से बाहर हो गई? कैसे 92 विधायक अपना इस्तीफा लेकर विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंच गए और उन्होंने पार्टी पर्यवेक्षकों के सामने जाने से इनकार कर दिया। यह दुखद, आश्चर्यजनक और अस्वीकार्य है।’’ 

प्रमुख खबरें

Karur Tragedy: जिस हादसे ने हिला दी थी TVK की नींव, अब CM Vijay बनकर मरहम लगाने लौटे

बंगाल संकट के बीच Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला: मुझे चुप कराने के लिए मेरी जान लेनी होगी

अयोध्या में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, पूछा- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था?

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप