घोटाले के आरोपों पर बोले टीएस सिंहदेव, जांच क्यों नहीं कराई, रमन सिंह ने कहा- निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2023

प्रधानामंत्री ने छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती। अब इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक रैली में भाषण के दौरान झूठ बोलने का आरोप लगाया। वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस एक संस्था है, संस्था भ्रष्टा कैसे हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो बातें कही उससे पहले छत्तीसगढ़ में जो 36,000 करोड़ का पीडीएस घोटाला हुआ था। उसकी जांच क्यों नहीं कराई।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Raipur Visit: छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में स्वागत, SPG के साथ 2000 जवान रहेंगे तैनात, प्रधानमंत्री देंगे 7500 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा बताते हुए देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल पर करारे प्रहार किए और कहा कि यदि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो वह (प्रधानमंत्री) भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी हैं। भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ सरकार के भ्रष्टाचार और असफलता पर बात की। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए...छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में