टीएसपीएससी पेपर लीक : तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2023

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर नजरबंद कर दिया गया, ताकि वे तेलंगाना प्रदेश लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर यहां उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकें। रेवंत रेड्डी को उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) परिसर में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, जो ओयू के विभिन्न छात्रों और बेरोजगार युवा संघों की एक संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि चूंकि विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी, आंदोलनकारियों को पुलिस ने निवारक हिरासत में ले लिया था। टीएसपीएससी के सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा के प्रश्नपत्र चोरी करने और लीक करने के आरोप में टीएसपीएससी के तीन कर्मचारियों, आयोग के एक संविदा कर्मचारी, दो उम्मीदवारों और एक पुलिस कांस्टेबल सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टीएसपीएससी ने प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद पांच मार्च को आयोजित हुई सहायक अभियंता (एई) की परीक्षा 15 मार्च को रद्द कर दी थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा