TTP Pakistan Taliban:अपनी जमीन का इस्‍तेमाल किसी देश के खिलाफ नहीं होने देगा, अफगान मंत्री ने इधर किया वादा, उधर TTP ने पाकिस्तानी पुलिस चौकी उड़ा दी

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2023

सीमा पार से बढ़ते हमलों के बीच अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष दूत आसिफ दुर्रानी से अफगान विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी ने मुलाकात की है। वहीं अफगानी मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए काम करेगी। तालिबान को मनाने के लिए पाकिस्‍तान सरकार ने विशेष दूत काबुल भेजा है। लेकिन टीटीपी आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर भीषण हमला करके उसे तबाह कर दिया। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के एक अशांत कबाइली जिले में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबान के दो आत्मघाती हमलावरों द्वारा एक तहसील भवन परिसर में किए गए दोहरे धमाकों में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, और कई अन्य घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan News: महिला जज को सरेआम धमकी देने पर इमरान खान ने मांगी माफी, इस्लामाबाद में दीवार गिरने से 11 की मौत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये विस्फोट तब हुए जब पुलिस पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर की सीमा से लगे खैबर कबाइली जिले में बारा तहसील भवन में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने तहसील भवन के अंदर स्थित एक थाने को निशाना बनाया, जिसके बाद पुलिस बलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 

प्रमुख खबरें

BRS MLCs की गिरफ्तारी का Congress ने किया स्वागत, Motha Rohit बोले- Dalit Speaker का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं

TN Assembly में DMK MLAs के खिलाफ Marshal का एक्शन, EV Velu ने कहा- यह अलोकतांत्रिक सरकार की हद

Thane Court ने 2011 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई 10 साल की सजा

पंजाब में Gunda Tax और Gang Culture का बोलबाला, BJP नेता Tarun Chugh का CM Mann पर तीखा हमला