Astrology Tips: तुलसी की मंजरी से दूर होगा दुर्भाग्य, ये उपाय घर में लाएंगे Good Luck और Positive Energy

By अनन्या मिश्रा | Jun 22, 2026

तुलसी के पौधे की मंजरी सिर्फ बीज नहीं होता है, बल्कि इसको देवी तुलसी की शुभता और श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी मां को मंजरी के बोझ से मुक्त करना जरूरी होता है। जिससे कि तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा बना रहे। वहीं इससे तुलसी की ऊर्जा का शुभ प्रवाह घर में हमेशा होता रहता है। वहीं शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि तुलसी के पौधे पर अधिक दिनों तक मंजरी का रहना मां तुलसी को कष्ट देता है और पवित्र ऊर्जा को बाधित करता है।

इसे भी पढ़ें: Planet Position का बड़ा खेल: कब ग्रह बनाते हैं भाग्यशाली और कब छीन लेते हैं सारा Good Luck

तोड़ी हुई मंजरी का क्या करें

भगवान विष्णु को तुलसी माता अतिप्रिय हैं। जब आप मंजरी को तोड़ते हैं, तो पहले इसको धोकर साफ कर लें। अब किसी भी पूजा या फिर अनुष्ठान के दौरान मंजरी को श्रीविष्णु के चरणों में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। वहीं इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

आप इस मंजरी का इस्तेमाल फौरन नहीं कर सकते हैं। इसको किसी पवित्र नदी जैसे गंगा या फिर यमुना में श्रद्धापूर्वक विसर्जित कर दें। वहीं अगर संभव नहीं हो, तो इसको किसी साफ पानी के स्त्रोत या फिर घर के पूजा स्थल पर रखे गंगाजल में डाल सकते हैं। यह तुलसी की मंजरी को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका है।

तुलसी की मंजरी को लाल रंग के साफ कपड़े या फिर चुनरी में लपेटकर धन के स्थान पर रखना चाहिए। क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। मंजरी को धन के स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप तिजोरी में कुछ मंजरी रखकर हर शुक्रवार को बदल सकते हैं।

रोजाना पूजा के बाद बची हुई मंजरी को एक छोटे से डिब्बे में एकत्र करते रहें। जब स्नान करें, तो मंजरी के कुछ दानों को नहाने के पानी में मिला लें। इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और दुर्भाग्य को दूर करता है।

अगर किसी के दांपत्य जीवन में कोई तनाव या कलह है, तो कपल को मिलकर तुलसी मंजरी को भगवान विष्णु और कृष्ण जी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य को बढ़ाता है। मंजरी से निकले बीजों को पीसकर तिलक लगाने से व्यक्ति को पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra MLC Election: MVA की सूपड़ा साफ़, महायुति ने 16 सीटें जीतकर किया विपक्ष को चित्त

PCOD में Hormonal Fat से हैं परेशान? फैंसी Diet नहीं, ये देसी चूर्ण है रामबाण इलाज

Test Comeback की अटकलों पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फैसला कर लिया है

US-Iran Meeting में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बैठक में क्यों भड़क गया ईरान, देखते रह गए JD Vance और हैरान शहबाज शरीफ