देवउठनी एकादशी के बाद 21 नवंबर को तुलसी विवाह, गोधूलि मुहूर्त के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 16, 2026

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है। इस महीने में दीपावली सहित कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते है। इस दौरान का तुलसी विवाह का पर्व भी आता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है।

हिंदू धर्म तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरुप और माता तुलसी के विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी पर जागते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है। आइए आपको जानते हैं कब तुलसी विवाह, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त।

कब है तुलसी विवाह?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह की परंपरा निभाई जाती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं और फिर शालिग्राम संग तुलसी विवाह होता है। इस बार द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरु होगी, जिसका समापन 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार तुलसी विवाह 21 नवंबर को होगा।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, तुलसी विवाह का सबसे अच्छा समय गोधूलि  बेला में करने का विधान होता है। ऐसे में 21 नवंबर को गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 24 मिनट से लेकर 5 बजकर 52 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में इस समयविधि में तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की पूजा करें।

क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस तिथि पर हर साल भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरुप और तुलसी का विवाह होता है। इस दिन माता तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है, वहीं शालिग्राम भगवान विष्णु का स्वरुप हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार, माता तुलसी पूर्व जन्म में वृंदा के रुप में जन्म लिया था और भगवान विष्णु ने अगले जन्म में तुलसी के रुप में पूजनीय के साथ ही शालिग्राम संग विवाह का वरदान दिया था। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी और शालिग्राम संग विवाह कराने से घर में सुख-शांति और परिवार में खुशहाली बनीं रहती है।

प्रमुख खबरें

Russia Air Defence ने यूक्रेन के 1,336 ड्रोन मार गिराने का दावा किया

न्यूयॉर्क में लाइव शो के दौरान फैन ने Jennifer Lopez की चार शादियों पर किया मजेदार कमेंट, हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

यूक्रेन वार्ता को जानबूझकर लंबा खींच रहा रूस, EU ने लगाया गंभीर आरोप

Kishtwar में दो SPO की मौत पर Congress ने उठाए सवाल, जांच की मांग