नाइजीरियाई शतरंज चैम्पियन ने 60 घंटे शतरंज खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

नाइजीरिया के शतरंज चैम्पियन और अधिवक्ता टुंडे ओनाकोया (Tunde Onakoya) ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में 60 घंटे तक लगातार शतरंज खेला। ओनाकोया (29 वर्ष) को बुधवार को शुरू हुए रिकॉर्ड प्रयास के जरिये पूरे अफ्रीका में बच्चों की शिक्षा के लिए 10 लाख डॉलर जुटाने की उम्मीद है।

ओनाकाया एक बाल शिक्षा अधिवक्ता हैं, उन्होंने 58 घंटे तक शतरंज खेलने के लिए तैयारी की थी, लेकिन शनिवार सुबह करीब 12:40 बजे 60 घंटे तक शतंरज खेलते रहे।

इस तरह उन्होंने 56 घंटे नौ मिनट और 37 सेकंड के मौजूदा शतरंज मैराथन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया जो 2018 में नार्वे के हॉलवर्ड हॉग फ्लैटबो और सजुर फर्किगस्टेड ने बनाया था।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला