तुंगभद्रा बांध का द्वार टूटा, कृष्णा नदी के किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2024

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने तुंगभद्रा बांध का द्वार बह जाने के बाद कृष्णा नदी के किनारे रह रहे लोगों को रविवार को सतर्क रहने की सलाह जारी की।

कुर्मानाध ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बाढ़ का लगभग 35,000 क्यूसेक पानी बह गया और कुल 48,000 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जाएगा। कुरनूल जिले के कोसिरी, मंत्रालयम, नंदावरम और कौथलम के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।’’ प्रबंध निदेशक ने कृष्णा नदी के तटों के पास रह रहे लोगों को नदी को पार न करने की सलाह भी दी।

प्रमुख खबरें

Champions League: Real Madrid को घर में लगा बड़ा झटका, Harry Kane के गोल से Bayern Munich ने रौंदा।

ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर भारत का दुश्मन? लॉक हो गया टारगेट!

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Raghav Chadha के Interesting Idea ने मचाई सियासी हलचल, क्या AAP से अलग बनाएंगे New Party?