गरमाया माहौल! इस तरह लिया तुर्की ने सीरिया से 33 सैनिकों की मौत का बदला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

अंकारा। सीरियाई शासन के खिलाफ आक्रामक हमले में तुर्की ने रविवार को दो सीरियाई युद्धक विमानों को मार गिराया। उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में कई हफ्तों की हिंसा के बाद, पिछले हफ्ते सीरियाई हवाई हमले में दर्जनों तुर्की सैनिकों के मारे जाने के बाद तुर्की ने रूस समर्थित सीरियाई सेना के खिलाफ एक पूर्ण सैन्य अभियान चलाने की पुष्टि की।

इस घटना से रूस और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है, लेकिन तुर्की ने जोर देकर कहा कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहता है।तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एक विमान-रोधी प्रणाली ने हमारे एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया और दो अन्य विमान-रोधी प्रणाली को नष्ट कर दिया गया, और हमारे विमान पर हमला करने वाले सीरिया के दो एसयू-24 विमानों को नष्ट कर दिया गया।’’

इसे भी पढ़ें: ईरान में आए भूकंप से भारी तबाही, तुर्की में नौ लोगों की मौत, कई घायल

सीरिया के सरकारी मीडिया ने कहा कि तुर्की सुरक्षा बलों ने इदलिब में उसके दो विमानों को निशाना बनाया। एक विद्रोही समूह और ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ दोनों ने कहा कि विमानों को मार गिराया गया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप