इराक में तुर्की के उप वाणिज्य दूत सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

अर्बिल। इराक में तुर्की के उप वाणिज्य दूत सहित दो लोगों की हत्या स्वायत्तशासी कुर्द क्षेत्र के क्षेत्रीय राजधानी अर्बिल में गोली मारकर कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि तुर्की के उप वाणिज्य दूत की मौत एक सशस्त्र हमले में हो गई जो राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को निशाना बनाकर किया गया था। बाद में हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की कि दूतावास के बाहर हुई गोलीबारी में अर्बिल दूतावास के ‘कर्मचारी’ की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया