तुर्किये के सैनिक कोसोवो पहुंचे, पहले से ही तैनात नाटो नीत शांतिरक्षकों की करेंगे मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

इस्तांबुल। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अनुरोध पर तुर्किये के कमांडो बटालियन की टुकड़ी कोसोवो पहुंच गई है जो इस बाल्कन देश में हिंसा को रोकने में मदद करेगी। तुर्किये के रक्षामंत्री ने रविवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें दिखाई दे रहा है कि नाटो नीत केएफओआर शांतिरक्षक का बिल्ला लगाए सैनिक तुर्किये से रवाना हो रहे हैं और उसके बाद कोसोवो पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि सर्ब के साथ गत सोमवार को हुई जातीय हिंसा में 30 अंतरराष्ट्रीय सैनिक घायल हो गए थे जिनमें 11 इतालवी और 19 हंगरी के सैनिक शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Kia Seltos: इस SUV पर लोगों ने लुटाया खूब प्यार! 46 महीनों में बिकी पांच लाख यूनिट

इन सैनिकों में कुछ की हड्डिया टूट गई हैं और कुछ स्थानीय रूप से उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की चपेट में आने से झुलस गए हैं। गौरतलब है कि हिंसा की शुरुआत उस समय हुई जब सर्ब जातीय समूह के बहिष्कार के बाद अल्बानियाई मूल के उम्मीदवारों ने भारी जीत दर्ज की और जब वे कार्यभार संभालने नगरपालिका की इमारत गए तो सर्ब ने उनका विरोध किया। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए पिछले सप्ताह बताया था कि उनके देश के करीब 500 सैनिक कोसोवो में तैनात किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Thane Court ने दही हांडी के दौरान पुलिस पर हमले के 21 आरोपियों को बरी किया

कर्नाटक के Hassan में फाइलें पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी, HD Kumaraswamy ने लगाए गंभीर आरोप

चेन्नई ओपन WTA 250: फाइनल में हारीं Vaishnavi Adkar और Rutuja Bhosale, रचा इतिहास

Haridwar में 18 दिन बाद Ganga का जल प्रवाह फिर बहाल, घाटों तक पहुंचा पानी