शादी के बंधन में बंधा CSK का ये खिलाड़ी, 'स्कूल क्रश' को बनाया हमसफर

By Kusum | Dec 22, 2023

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नाभा के साथ शादी रचाई है। बता दें कि, नाभा गद्दामवार तुषार की स्कूल क्रश भी रह चुकी हैं। इसके बारे में खुद तुषार ने बताया था। दोनों ने इसी साल जून में सगाई की थी और अब 21 दिसंबर को उनके साथ सात फेरे लिए। सीएसके ने अपनी इस खिलाड़ी को बधाई भी दी है। 


तुषार देशपांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। नाभा के साथ शादी के बंधन में बंधे तुषार ने लिखा कि, एक नई शुरुआत कि लिए, दिलों का आदान-प्रदान हुआ है। तुषार ने सीएसके के 2023 सीजन में चैंपियन बनने के बाद ही अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की थी। सीएसके ने उन्हें इस साल रिटेन किया था। 


 

बता दें कि, तुषार की पत्नी नाभा एक आर्टिस्ट हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर इसकी कुछ झलकियां भी देखने को मिल जाएंगी। उन्हें पेंटिंग और क्राफ्ट पसंद हैं। जब इन दोनों की सगाई हुई थी तो उस दौरान तुषार ने बताया कि, नाभा उनकी स्कूल क्रश भी थीं। 


तुषार देशपांडे के आईपीएल करियर की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। चेन्नई ने उनको ज्यादा मौके दिए थे। पिछले साल वे 16 मैचों में 21 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी बने। 

प्रमुख खबरें

Delhi AQI: दिल्ली में फिर लौटा स्मॉग, वायु गुणवत्ता दोबारा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची; 355 AQI दर्ज

T20 International Cricket में दीप्ति शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

IND W vs SL W : रेणुका और दीप्ति के बाद शेफाली भी चमकीं, भारत ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला जीती

Indigo Probe: इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने DGCA को रिपोर्ट सौंपी