POCSO Case में फंसे एक्टर Rohit Chandel, कोर्ट ने Police Custody में भेजा

By एकता | Jul 11, 2026

टीवी सीरियल सैराब में नजर आने वाले अभिनेता रोहित चंदेल मुश्किलों में घिर गए हैं। एक्टर पर 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपों के बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक रोहित चंदेल या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इतना ही नहीं, आरोप है कि रोहित ने लड़की को कई बार फोन किए और उससे संपर्क करने की कोशिश की। शिकायत में उनके साथ मारपीट करने की कोशिश का भी जिक्र किया गया है।

इन आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने रोहित चंदेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 115(2) के तहत भी मामला दर्ज किया है। ये धाराएं पीछा करने और चोट पहुंचाने से जुड़ी हैं।

इसे भी पढ़ें: Kushal Tandon के बचाव में उतरीं बहन Tina, Lock Upp 2 कंटेस्टेंट श्रेया के आरोपों पर दिया तीखा जवाब

घर से गिरफ्तार हुए एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 10 जुलाई को रोहित चंदेल को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद एक्टर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पांड्या स्टोर से मिली पहचान

रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल पांड्या स्टोर से मिली। इन दिनों वह टीवी सीरियल सैराब में नजर आ रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद उनके करियर और शो को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: प्यार या सिर्फ दोस्ती? Raghav Juyal और Shehnaaz Gill ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ, बर्थडे पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

पुलिस ने क्या कहा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहित चंदेल और शिकायत करने वाली लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

प्रमुख खबरें

DGFT ने वर्ष 2026-27 के लिए European Union को 5,841 टन चीनी के निर्यात की मंजूरी दी

Delhi में Rekha Gupta ने शिक्षा और ITI परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Shivraj Singh Chouhan ने Rahul Gandhi के मार्च को बताया नौटंकी, बोले- कांग्रेस नेतृत्व खुद जिम्मेदार

Election Commission विवाद पर विपक्ष का SC तक मार्च, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद